सहरसा, जून 2 -- सहरसा। जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के खमहोती निवासी मो मोख्तार खां का धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर कर 70 हजार रूपये खाते से निकासी कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि वह एटीएम से एक हजार रूपये निकासी करने गया था। रूपये निकासी करने के दौरान मौजूद दो व्यक्तियों ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में पता चला की खाते से करीब 70 हजार रूपये सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित एटीएम से निकासी कर लिया गया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...