जहानाबाद, मार्च 13 -- कुर्था, निज संवाददाता शकुराबाद मोड़ के पास स्थित एसबीआई की एटीएम से रुपया निकालने आये युवक को झांसा देकर कार्ड बदल कर दस हजार रुपया निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को ठगी का अहसास तब हुआ, जब उसके मोबाईल पर दस हजार रुपया निकलने का मैसेज आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के मेदनीपुर बड़हिया गांव निवासी शिपु कुमार शुक्रवार की दोपहर स्थानीय शकुराबाद मोड़ के समीप एसबीआई की एटीएम से रुपया निकाल रहा था। लेकिन टेक्निकल समस्या से जब रुपया नही निकला तब उसके पीछे खड़े फ्रॉड ने मदद करने की बात कह कर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और वहां से रफूचक्कर हो गया। उसके कुछ ही मिनट बाद पीएनबी एटीएम केंद्र से पहले 95 सौ और उसके बाद 5 सौ रुपया निकाल लिया। ठगी के शिकार हुये युवक के मोबाईल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.