एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
रिषिकेष, जून 27 -- डोईवाला, संवाददाता। मियांवाला में एक पीएनबी एटीएम से रकम निकालने के दौरान एक महिला को कार्ड अज्ञात शख्स ने बदल लिया। बैंक खाते से एक लाख 45 हजार रूपये की रकम कटने का मैसेज आया, तो इसका पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, राखी सकलानी निवासी श्रीदेव सुमन कॉलोनी, बालावाला, देहरादून ने बताया कि यह घटना 24 जून की है। वह दस हजार रूपये निकालने के लिए मियांवाला में पीएनबी के एटीएम पर पहुंची थी। कार्ड मशीन में डालने के बाद रकम कटी, लेकिन निकली नहीं। कुछ देर में ही नकदी वापसी का मैसेज आया। आरोप है कि इसीबीच एक 50 से 55 साल का व्यक्ति एटीएम बूथ में दाखिल हुआ। मदद करने का झांसा देकर उसने कार्ड बदल दिया। 25 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.