मोतिहारी, मार्च 11 -- पीपराकोठी। जीवधारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर एटीएम कार्ड बदलकर 79 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुर्दाचक निवासी मो. नशीर की पत्नी सहिदन खातून ने पीपराकोठी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 2 मार्च की दोपहर करीब दो बजे उसका पुत्र अफताब जीवधारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 8 हजार रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद तीन-चार युवक जल्दी पैसे निकालने का दबाव बनाने लगे। युवकों की हरकत से अफताब घबरा गया। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपितों ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उस समय उसे किसी तरह की ठगी का संदेह नहीं हुआ। रात में मोबाइल पर लगातार रुपये निकासी के मैसेज आने लगे, तब ठगी का पता चला। जब तक बैंक को सूचना देकर एटीएम कार्ड बंद कराया जाता, तब तक...