एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की ठगी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
दुमका, जून 14 -- हंसडीहा प्रतिनिधि । हंसडीहा स्थित इंडिया वन एटीएम में एक किसान के एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की फर्जी निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित कसवा निवासी पवन कुमार मंडल ने इस संबंध में हंसडीहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पवन कुमार मंडल रुपये निकालने के लिए हंसडीहा स्थित इंडिया वन एटीएम पहुंचे थे। एटीएम से राशि निकासी के दौरान उनका कार्ड काम नहीं कर रहा था। इसी बीच एक अज्ञात युवक मदद करने के बहाने एटीएम कक्ष में पहुंचा और बातचीत के दौरान चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गया। घर पहुंचने के बाद मोबाइल पर खाते से रुपये निकासी का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.