मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चंदवारा कुर्बान रोड निवासी जावेद आलम का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना छह फरवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाके साह चौक स्थित एसबीआई एटीएम की है। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस को बताया है कि वह मिनी स्टेटमेंट निकालने एटीएम में गया था। एटीएम में पहले दो लोग मौजूद थे। मिनी स्टेटमेंट निकालने के दौरान दोनों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। फिर मालीघाट स्थित एसबीआई एटीएम से दस-दस हजार रुपये कर 40 हजार की निकासी कर ली। घर आने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। इधर, नगर थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.