प्रयागराज, अप्रैल 10 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। तेलियरगंज निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अर्जुन सिंह से फाफामऊ स्थित एसबीआई के एटीम से शुक्रवार को उचक्कों ने बातों में उलझाकर एटीम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 25 हजार रुपया निकाल लिया। मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आया तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। अर्जुन सिंह ने अज्ञात उचक्कों के खिलाफ फाफामऊ थाने में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...