गोरखपुर, मार्च 22 -- गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले में गोला पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गोला थाना के भूपगढ़ निवासी पीड़ित अभय राय पुत्र रविन्द्र राय निवासी ग्राम भुपगढ़ ने तहरीर में बताया कि वे अपनी माता सुमन राय के साथ पंजाब नेशनल बैंक, गोपालपुर के पास स्थित एटीएम पर पिन जनरेट करने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में चंद चौराहे के पास किसी एटीएम से उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़ित के मोबाइल पर पैसे निकासी का मैसेज आया। तब हमको पता चला कि मेरा एटीएम कार्ड बदल गया। तत्काल बैंक में जाकर एटीएम और बैंक खाता बंद करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.