गोरखपुर, फरवरी 27 -- पीपीगंज/भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मढ़हा गोकुली गांव निवासी भानमती देवी के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 18 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 18 फरवरी को उज्जीवन बैंक से समूह का लोन खाते में आने के बाद वह भगवानपुर स्थित एटीएम से पैसा निकालने गई थीं। आरोप है कि पहले से मौजूद जालसाज ने पिन जानकर उनका कार्ड बदल लिया और कुछ ही देर में खाते से रकम पार कर दी। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...