गोपालगंज, जनवरी 9 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। शहर के बंजारी रोड स्थित एक एटीएम के पास गुरुवार को छापेमारी कर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपए उड़ाने वाले एक साइबर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बड़ा भारती गांव निवासी हेमंत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अन्य लोगों के चार एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजारी रोड स्थित एटीएम के पास दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.