एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 75 हजार निकाले
फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दो युवक ने एटीएम पर नकदी निकासी में मदद के बहाने एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर उसके खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने जाजरू निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित एक जून को झाड़सैंतली गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गया था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एटीएम कक्ष में पहुंचे और नगदी निकासी में मदद का हवाला देकर उसका एटीएम कार्ड निकालकर उसे दूसरा एटीएम कार्ड थमाकर फरारहो गए। बाद में उसके एटीएम कार्ड से 75 हजार रुपये निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.