वाराणसी, अप्रैल 6 -- कछवांरोड। प्रतापपुर गांव (मिर्जामुराद) के बुनकर बबलू राम से 63 हजार रुपये की जालसाजी हुई है। बेटी की शादी के लिए उसने लोन लिया था और पैसा बैंक में ही जमा कर रखे थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को बुनकर मिर्जामुराद बाजार स्थित एसबीआई बैंक की एटीएम से पैसा निकालने गया था। उसी समय एटीएम में पहले से ही मौजूद जालसाज ने बबलू को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल दिया। साथ ही उससे पिन भी पूछ लिया। बबलू ने दो तीन बार पैसा निकालने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं रहा। सोमवार को वह बैंक पहुंचा और अधिकारियों से इसकी शिकायत की। जांच की गई तो पता चला कि बबलू के पास जो एटीएम कार्ड है वह किसी छोटू के नाम का है। उसके खाते से कई बार में 63 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.