गोरखपुर, अप्रैल 15 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज पुलिस को एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से रुपये निकालने वाले तीन शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने इनके पास से 92 हजार नगदी, 14 एटीएम कार्ड, चार पहिया वाहन व तीन मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खजांची चौक सेमरा नंबर दो, गुलरिहा निवासी मोहित साहनी, बांसगांव के बेदौली बाबू गांव निवासी सुरजीत उर्फ छोटेलाल व बेलघाट के बहादुरपुर निवासी श्याम प्रकाश दुबे के रूप में हुई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि 29 मार्च को कोहड़ा भावर निवासी विजय यादव ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिता के साथ एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने के लिए एसबीआई एटीएम बड़हलगंज गए थे, जहां कुछ अज्ञात व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.