मोतिहारी, मार्च 24 -- मोतिहारी। साइबर बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदलकर 1.15 लाख रुपए की निकासी कर ली। मामले में कोटवा थाना क्षेत्र के सिहोरवा कररिया गांव निवासी सुजित कुमार वाजपेयी ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है कि नगर थाना के सामने स्थित एसबीआई एटीएम से सोमवार को पैसे की निकासी करने गए। पैसे की निकासी उनकी पुत्री कर रही थी। वह पहली बार एटीएम का इस्तेमाल कर रही थी। इस दौरान उसने एटीएम में उसके पीछे खड़े एक लड़के से मदद मांगी। वह लड़का एटीएम से ट्रांजेक्शन कर तीन हजार रुपए दे दिया तथा एटीएम बदल दिया। ट्रांजेक्शन के समय वह एटीएम का पिन देख लिया था। बाद में उसके खाते से 1,15,000 का फ्रॉड कर लिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.