मेरठ, मई 8 -- मेडिकल थाना क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे एक व्यक्ति को दो युवकों ने बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 75 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। सारायकाजी रिंग रोड निवासी दिनेश कुमार शर्मा के मुताबिक वह गढ़ रोड स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। दो युवक वहां आए और बातचीत शुरू कर दी। एक युवक ने पर्ची निकालने के बहाने उसका कार्ड बदल दिया। जब वह एटीएम से बाहर निकले तो मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। खाते से करीब 75 हजार रुपये निकाल लिए गए। कार्ड चेक किया तो उनका नहीं था। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से हजारों की रकम उड़ाई पीड़ित ने मेडिकल थाने पहुंचकर जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया...