प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र अलोपीदीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उसका बैंक अकाउंट बाबागंज एसबीआई शाखा में है। पत्नी ने उसका एटीएम अपने भाई मुकेश कुमार को 29 जनवरी को दिया और कुंडा एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने को भेजा। इसी बीच वहां पहले से खड़े युवक ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया। एटीएम कार्ड बदलने के बाद उसने सात बार में 57 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर जानकारी हुई तो बैंक के साथ ही पुलिस को भी तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.