एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 37 हजार
वाराणसी, मई 21 -- शिवपुर (वाराणसी)। इन्द्रपुर (शिवपुर) के मुकेश चौधरी का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने 37,396 रुपये निकाल लिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बुधवार देर शाम पुरानी चुंगी स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। 25 हजार रुपये निकाले, तभी वहां एक व्यक्ति घुस आया। बाकी पैसा निकालने में मदद करने के दौरान उसने एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में रुपये निकलने पर इसकी जानकारी हुई। शिवपुर पुलिस फुटेज के जरिये जालसाज की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.