प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- विश्वनाथगंज। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के पनियारी बलिकरनगंज निवासी विजयराज दुबे की पत्नी कंचन बुधवार दोपहर अपनी बेटी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा की सहेरुआ शाखा गई थी। एटीएम बूथ से रुपये निकालने के दौरान एक युवक ने उसका कार्ड बदल लिया। रुपये न निकलने पर वह लौट गई। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर तीन बार में 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। वह शिकायत लेकर बैंक पहुंची तो सीसीटीवी में एक युवक उसके कार्ड से रुपये निकालते दिख गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर शनिदेव चौकी में दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.