आगरा, अप्रैल 8 -- ताजगंज के फतेहाबाद रोड पर एक एटीएम से पैसे निकाल रहे बुजुर्ग को मदद का झांसा देकर ठग ने एटीएम कार्ड बदल दिया। पिन नंबर भी देख लिया। बाद में ठग ने कार्ड के एक लाख रुपये पार कर दिए। जानकारी पर पीड़ित छतर सिंह निवासी श्यामो एकता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि घटना एक अप्रैल शाम करीब पांच बजे की है। वह ताजगंज के फतेहाबाद रोड पर सागा इंपोरियम के पास से हिताची के एटीएम से पैसे निकाल रहे थे। तभी एक व्यक्ति उनके पीछे आकर खड़ा हो गया। उन्होंने पांच हजार रुपये निकाले। एटीएम फंस गया। आरोपित ने मदद की बात कहकर उनका एटीम बदल दिया। वह पैसे और एटीएम लेकर चले आए। रात नौ बजे उनके मोबाइल पर एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक पहुंच कर कार्ड ब्लॉक कराया। पुलिस से शिकायत की। कई दिन बीत जाने के बाद पु...