सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। महानगर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से नगदी उड़ाने वाले शातिर अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चकराता मार्ग पर एक बैंक के एटीएम कक्ष में पिछले दिनों सेवानिवृत्त अध्यापक वाईपी सिंह रुपये निकालने गए थे। उन्होंने जैसे ही एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तो मशीन हैंग हो गई थी। तभी पास में खड़े एक युवक ने मदद करने का झांसा दिया और एटीएम कार्ड बदलकर वाईपी सिंह के खाते से दस हजार की नगदी उड़ा ली थी। पीडि़त जब घर लौटे तो उनके मोबाइल फोन पर दस हजार रुपये निकालने जाने का मैसेज आया था। इसी तरह शारदानगर निवासी जितेंद्र से भी कोर्ट रोड पर एटीएम कक्ष में शातिर युवक ने कार्ड बदलकर पांच हजार रुपये की नगदी उड़ा ली थी। इसके अलावा देहरादून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.