एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, जून 20 -- एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नकदी, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी मारूफ खान ने 31 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि एसबीआई एटीएम से रुपये निकालते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान अतुल यादव पुत्र रनवीर निवासी जलालपुर थाना मलावन जनपद एटा, सौरभ ठाकुर पुत्र रणधीर सिंह निवासी जलालपुर थाना मलावन जनपद एटा व सौरभ सिंह परिहार पुत्र गजराज सिंह निवासी बेलमपुरी थाना जसराना जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.