एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 22 -- विकासनगर। विकासनगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के192 एटीएम, डेबिट कार्ड, एक देसी तमंचा,दो जिंदा कारतूस, एक स्विफ्ट कार और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी खास तौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और सीधे-सादे लोगों को निशाना बनाते थे। एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मदद करने के बहाने उनका कार्ड चतुराई से बदल लेते थे और पिन की जानकारी हासिल करने के बाद बैंक खाते से रकम निकाल लेते थे। घटना के बाद आरोपी कार या बाइक से तत्काल मौके से फरार हो जाते थे। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.