सहारनपुर, मई 18 -- चिलकाना, संवाददाता। बस स्टैंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर एक युवक से एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से Rs.34,500 की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पटनी निवासी तालिब पुत्र यामीन ने बताया कि वह रविवार दोपहर पैसे निकालने के लिए बस स्टैंड स्थित एटीएम पर गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक ने कहा कि मशीन से पैसे नहीं निकल रहे हैं। जब पीड़ित ने स्वयं प्रयास किया तो लेन-देन नहीं हुआ। इसी बीच आरोपी ने मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और पिन कोड पूछ लिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने चालाकी से उसका कार्ड बदल दिया और उसे अन्य कार्ड थमा दिया। पीडि़त ने तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार कर रुपये बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...