एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने खाते से उड़ाए 21 हजार
मऊ, मई 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी एक युवक से मदद करने के नाम पर शातिर दिमाग दो जालसाजों ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 21 हजार 300 रुपये उडा दिए। पीड़ित ने साईबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी विवेक शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्थानीय नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। पहले प्रयास में उक्त युवक जब पैसा नहीं निकाल सका तो लाइन में पीछे खड़े दो युवक उसकी सहायता करने के लिए पहुंच गये और चुपके से उन दोनों ने युवक का एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड पकड़ा दिया। दोनों जालसाजों ने कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर युवक को वापस भेज दिया। महज 10 मिनट बाद ही उक्त युवक के मोबाइल पर 10 हजार की धनराशि आहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.