मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के भीखनपुरा इलाके के रहने वाले एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से शातिरों ने 64 हजार रुपये उड़ा लिए। कार्ड का इस्तेमाल कर दुकानों से खरीदारी भी की गई। पीड़ित बुजुर्ग ने इसकी शिकायत सदर पुलिस से की है। उन्होंने पुलिस के बताया कि रविवार को वह 15 हजार रुपये की निकासी के लिए खबड़ा स्थित एक एटीएम पहुंचे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद शातिरों ने मदद के बहाने उनका कार्ड ले लिया और चालाकी से बदल दिया। उनको इसका आभास भी नहीं हुआ। दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से रुपये की निकासी की गई है। जांच करने पर पता चला कि उनके एटीएम कार्ड से ब्रह्मपुरा इलाके के एटीएम से लगातार निकासी की गई है। साथ ही कार्ड से खरीदारी भी की गई है। कुल मिलाकर बदमाशों ने 64 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.