एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 62 हजार रुपये निकाले
शामली, मई 16 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर पीडित के खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव भनेडा जट निवासी महक सिंह पुत्र इलम सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गत 23 फरवरी को किसी कार्य से शामली बाजार आया था। इसी दौरान वह एसबीआई बैंक के पास स्थित एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचा। आरोप है कि वहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसके खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को खाते से रुपये निकलने की जानकारी होने पर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए रकम वापस दिलाने की मांग की है।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.