मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। न्यू पुलिस लाइन चौक के पास रहने वाले दिनेश राम का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने उसके बैंक खाते से 38 हजार रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में उसने अहियापुर थाने में दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर को वह अखाड़ाघाट रोड स्थित एटीएम से 500 रुपये की निकासी की थी। एटीएम कक्ष से निकल रहा था तो वहां पर मौजूद दो युवकों ने टोकते हुए कहा कि आपका ट्रांजेक्शन कैंसिल नहीं हुआ है। उसने ट्रांजेक्शन कैंसिल करने के लिए कार्ड डालकर मोबाइल नंबर डायल करने के लिए कहा। इसके बाद युवकों ने सीसीटीवी कैमरे पर देखने के लिए बोला। इसी दौरान उसने कार्ड बदलकर किसी भृगू झा के नाम का कार्ड दे दिया। इसके बाद खाते से दो बार में 38 हजार रुपये उड़ा लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.