एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 20 हजार रुपये उड़ाए, पीड़ित ने दी तहरीर
संतकबीरनगर, जून 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के उसरा शहीद निवासी एक युवक के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम एवं पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल कलाम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि भारतीय स्टेट बैंक एटीएम कार्ड से सेमरियावां चौराहे पर स्थित मुनीरुल हसन के काम्प्लेक्स में लगे एटीएम मशीन से पैसा निकालने पहुंचा। एटीएम में कार्ड लगाने पर धनराशि नहीं निकली। इसी दौरान पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने मशीन चलाने का अनुरोध किया। मशीन में एटीएम लगाते समय युवक ने एटीएम बदल लिया। पीड़ित ने बताया उस समय उसे कार्ड बदले जाने की जानकारी नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.