रांची, फरवरी 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा एचईसी कॉलोनी निवासी राम बचन गुप्ता का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 95 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। राम बचन गुप्ता ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राम बचन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह 22 फरवरी को धुर्वा सेक्टर टू स्थित एक एटीएम से पैसा निकासी के लिए गए थे। लेकिन, राशि निकासी नहीं हुई। इसी बीच एक व्यक्ति सहयोग के लिए एटीएम में घुसा। मगर, राशि की निकासी नहीं हो पायी। कुछ देर बाद उनके खाते से राशि की निकासी हो गयी। एटीएम कार्ड देखने पर पता चला कि वह किसी और व्यक्ति का है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...