मेरठ, मई 14 -- मंगलपांडे नगर निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर आरोपियों ने उसके बैंक खाते से 2 लाख 14 हजार 200 रुपये निकाल लिए। सुशील कुमार पुत्र कालूराम निवासी 61/1 रामगढ़ी, मंगलपांडे नगर का गढ़ रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में खाता है। पीड़ित के मुताबिक उनके खाते से पहले 10 हजार रुपये की निकासी हुई थी। जब वह एटीएम कार्ड तलाश रहे थे तो कार्ड नहीं मिला। उसी दौरान वह कंपनी के कार्य से आगरा और बाद में जबलपुर चले गए। वह अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक नहीं करा सके। आरोपियों नें परतापुर स्थित डीएन पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। यह भी पढ़ें- खाते से निकाले 1.35 लाख, रिपोर्ट दर्ज नोएडा के आम्रपाली प्रिंसली क्षेत्र से 14 हजार 200 रुपये और निकाले गए। पीड़ित ने एचडीएफसी बैंक शाखा में शिकायत दर्ज कराई। परत...