गंगापार, अप्रैल 21 -- एटीएम बूथ से रुपये निकालने गये युवक का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने एक लाख अस्सी हज़ार रुपये की ठगी कर ली। मोबाइल में मैसेज आने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई, तो उसने मांडा थाने में घटना की जानकारी देकर आनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत उल्दा गांव निवासी दिनेश कुमार कुशवाहा पुत्र शिव सागर कुशवाहा सोमवार को प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित दिघिया पुलिस चौकी क्षेत्र के चिलबिला बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपए निकालने के लिए गये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी कि जब वे एटीएम कक्ष के अंदर गए, तो वहां दो जालसाज पहले से ही मौजूद थे। जालसाजों ने अपनी बातों में फंसाकर पीड़ित दिनेश कुमार कुशवाहा का एटीएम कार्ड बदल लिया और जब दिनेश रुपए निकाल रहे थे , संभवतः तभी कोड भी देख लिये थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.