एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाते थे रकम, तीन गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, मई 17 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से धनराशि निकालने वाले तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों से 63 एटीएम कार्ड, एक तमंचा, तीन मोबाइल, नगदी व एक कार बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस लाइन में एसपी सिटी अमृत जैन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि शुक्रवार को पीड़ित विनित कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम से पैसे निकालने गया था। वहां अज्ञात आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उसका एटीएम बदलकर उसके बैंक खाते से साढ़े 43 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। शहर कोतवाली प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.