एटीएम कार्ड फ्रॉड गिरोह का शातिर पकड़ाया
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- सकरा। रजिस्ट्री चौक के समीप बुधवार को एसबीआई के एटीएम में कार्ड बदलकर पैसा निकालने के शक में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवादा जिले के अकबरपुर थाने के लखमोहन निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि एटीएम फ्रॉड गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.