एटीएम कार्ड फंसाकर खाते से उड़ाए 60 हजार रुपये
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेवा रोड में यादव नगर चौक के पास एसबीआई की एटीएम में मंगलवार को जैतपुर के रुपौली गांव निवासी अजय कुमार ठाकुर का कार्ड फंसाकर उसके खाते से 60 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने बुधवार को सदर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।अजय ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में भगवानपुर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वे यादव नगर चौक के पास एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए तो उनका कार्ड मशीन में फंस गया। कार्ड उनके छोटे भाई उदय कुमार का था। काफी प्रयास के बाद भी जब कार्ड नहीं निकला तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें झांसा दिया। उसने एटीएम कक्ष की दीवार पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की सलाह दी। फोन करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एसबीआई ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.