एटीएम कार्ड डिलीवरी के नाम पर 99 हजार ठगे, रिपोर्ट
कन्नौज, मई 16 -- कन्नौज। एटीएम कार्ड डिलीवरी के नाम पर मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले में मुख्य न्यायालय में गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली की चौकी मकरंदनगर क्षेत्र के मौसमपुर मौरारा निवासी संजू उर्फ संजीव कुमार पुत्र रामकृष्ण ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए बताया कि 11 फरवरी को उसके मोबाइल पर एटीएम कार्ड डिलीवरी के नाम से कॉल आई थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक एप्लीकेशन भेजी गई, जिसे उसने भरोसे में आकर क्लिक कर लिया। आरोप है कि एप डाउनलोड होते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 75 हजार रुपये व 24 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार घटना के तुरंत बाद उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.