गोरखपुर, फरवरी 10 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मुहाल जलकर गांव निवासी गोविंद निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वे अपने पिता राधेश्याम निषाद के नाम से जारी यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड लेकर पटना चौराहा पर स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन से 17 जनवरी की शाम 5:20 मिनट पर पैसा निकालने गए थे। एटीएम मशीन में कार्ड डाला, लेकिन वह एटीएम मशीन में फंस गया। उसी दौरान एक फोन आ गया। इतने ही देर में मेरा एटीएम चोरी हो गया। उसके बाद मैं एसबीआई गया और वहां से यूनियन बैंक गया। तभी खाते से 50 हजार स्वीप मशीन से कट गया। इसके कुछ ही देर बाद 15 हजार फिर कटा। फिर 10 हजार कटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.