कानपुर, मई 21 -- चकेरी। एक शातिर ने एटीएम से रुपये निकालने गये पीड़ित से एटीएम कार्ड की टप्पेबाजी कर ली। फिर कार्ड से बीस हजार रुपये निकाले और उसके बाद 30 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग की। इसके बाद पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। न्यू आजाद नगर सतबरी रोड निवासी भारत सिंह के अनुसार, सात अप्रैल को वह अपने छोटे भाई की पत्नी का एटीएम लेकर श्याम नगर स्थित एसबीआई के एटीएम गए, जहां पर उन्होंने बीस हजार रुपये निकाले। तभी उनके पीछे खड़े युवक ने उन्हें बातों में फंसा लिया और एटीएम कार्ड की टप्पेबाजी कर ली। इसके बाद भारत वहां से चले गए। फिर आरोपित ने खाते से बीस हजार रुपये निकाले और शुक्लागंज जाकर तीस हजार की ऑनलाइन शॉपिंग की। मोबाइल पर मैसेज आने पर जब उन्होंने एटीएम कार्ड चेक किया तो कार्ड राम लाटेन नाम से था। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में श...