मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पिछले कुछ साल से एटीएम काटकर कैश उड़ाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में अररिया के जोकीहाट से गिरफ्तार गिरोह के चार शातिरों को अब पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इसके लिए जिला पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है। उम्मीद है कि चारो से पूछताछ में कई वारदात की गुत्थी सुलझ जाएगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि जिले में हुई आधा दर्जन से अधिक एटीएम चोरी की घटनाओं के पीछे हरियाणा के नूंह गिरोह का हाथ था। यह गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर पेशेवर तरीके से गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम काटता था और चंद मिनटों में लाखों की नकदी लेकर फरार हो जाता था। जिला पुलिस अब रिमांड के दौरान इन बदमाशों से पूछताछ कर उनके स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.