मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। एटीएम मशीन काटकर कैश चोरी करने वाले गिरोह के शातिर राजेश भगत को एसटीएफ ने बोचहां थाना क्षेत्र के सनाठी गांव से गिरफ्तार किया है। वह तुर्की में हुई एटीएम चोरी के मामले में पिछले नौ साल से फरार चल रहा था।

पुलिस की जांच पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर 2017 की रात तुर्की थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे लाखों रुपये उड़ा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन राजेश फरार था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस गिरोह में उपेंद्र राय, शेखर कुमार, संजीव सहनी, भुजूंगी सहनी, इंदल सहनी, रंजीत सहनी, कर्मवीर सहनी और विनय कुमार भी शामिल हैं। सभी पर जिले के विभिन्न थानों में एटीएम काटने और लूट के कई मामले दर्ज हैं। हाल के महीनों में शहर और आसपास के इलाक...