अररिया, मई 4 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने एटीएम काटकर रुपये चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी थपकोल गांव निवासी मो शाहिद से पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि इससे पहले इस मामले के चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के नूंह और पलवल जिले के रहने वाले सरफराज, मो जुबेर, साबिर और रियाज मोहम्मद शामिल थे। थानेदार ने बताया कि कि हरदार स्थित एक एटीएम के सामने देर रात एक उजले रंग की संदिग्ध पिकअप खड़ी दिखी थी। पुलिस को शक होने पर जब वहां पहुंची तो वाहन चालक तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकले, जबकि एटीएम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे कुछ लोग भी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने ख...