दरभंगा, मार्च 7 -- सिंहवाड़ा संवाद सूत्र। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में स्थित एसबीआई की एटीएम में गत छह मार्च की रात एटीएम काटकर चोरी करने का प्रयास विफल हो गया। पुलिस एवं प्रशासन की तत्परता के कारण एटीएम में रखे लगभग 22 लाख रुपए बच गए। चोर बंदर का मास्क एवं हाथ में दास्ताना लगाकर आया था। मौके पर सिंहवाड़ा पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर मौके से भागने लगा। पुलिस ने काफी दूरी तक उसका पीछा किया, लेकिन रात के अंधेरे में चोर भागने में सफल रहा। पुलिस ने उस दिशा में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया है। बताया गया है कि छह मार्च की देर रात तीन बजकर आठ मिनट पर दो चोर मुंह पर बंदर का मास्क एवं हाथ में दस्ताना लगाकर एटीएम कक्ष में घुसे। सबसे पहले एक ने सीसीटीवी कैमरे पर काला स्प्रे छिड़का और दूसरे कैमरे का तार काट दिया। इसके बाद चोरों ने गैस कटर से एटीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.