एटीएम काटनेवाले गिरोह का एक बदमाश हरियाणा से गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट व तुरकौलिया में एक ही रात एटीएम कटिंग कर लाखो रुपए चोरी करनेवाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश हरियाणा के नूह मेवात जिला के पेनुगुआ थाना क्षेत्र के पेनुगुआ बुबलेहरी गांव निवासी मुजिब उर्फ मजीब उर्फ मुजीम है। उसपर पूर्व से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सटीक सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि कांड में शामिल अन्य बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जाता है कि गिरफ्तार बदमाश का अपराधिक इतिहास रहा है। गोपालगंज व छपरा में भी एटीएम कटिंग हुई थी। इसमें उक्त बदमाश शामिल था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.