फरीदाबाद, मार्च 31 -- नूंह, संवाददाता। नूंह पुलिस ने एटीएम मशीन काटकर चोरी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई जिलों में वारदातों में शामिल रहा है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तावडू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गोगजाका निवासी आशिक क्षेत्र में मौजूद है। वह वर्ष 2018 में रोहतक के अर्बन थाना में दर्ज एक मामले में घोषित अपराधी है। सूचना मिलते ही एसआई राहुल खान ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि आरोपी ने रोहतक में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर करीब 40 लाख रुपये की चोरी की थी। इसके अलावा झज्जर में एटीएम काटकर करीब 23 लाख रुपये और रेवाड़ी के ब्रास मार्केट क्षेत्र में लगभग 32 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.