मोतिहारी, मई 20 -- तुरकौलिया (पू.चं.), नि.सं.। शहर से सटे रघुनाथपुर बस स्टैंड स्थित एसबीआई एटीएम चोरीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हरियाणा और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता कर कहा कि हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता संजय कुमार सिंह की ओर से रघुनाथपुर थाने में आवेदन दिया गया था। आवेदन के अनुसार, 28 अप्रैल की रात करीब एक से तीन बजे के बीच अपराधियों ने एसबीआई की एटीएम को निशाना बनाया था। अपराधियों ने पहले एटीएम का अलार्म और सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त किया, इसके बाद गैस कटर की मदद से मशीन को काटकर उसमें रखे 37,36,100 रुपये चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- रिविलगंज में अवैध हथियार व एटीएम ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तारहरियाणा व राजस्थान से हु...