एटीएम काटकर चोरी की फिराक में घूमता युवक गिरफ्तार
हरिद्वार, मई 15 -- सिडकुल पुलिस ने डैंसो चौक के पास एटीएम काटकर चोरी की योजना बना रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, ग्राइंडर और एटीएम काटने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कुछ दिन पहले एटीएम काटकर चोरी का प्रयास करने की बात भी कबूल की है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राजा बिस्कुट चौक से डैंसो चौक की ओर जाते समय एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ कर तलाशी ली तो युवक की पैंट से अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। युवक ने अपना नाम शुभम निवासी ग्राम कुसावली, तहसील सरधना, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी मीनाक्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.