एटीएमएस ग्रुप के पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट में चयन
हापुड़, अक्टूबर 1 -- एटीएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के पॉलीटेक्निक विभाग में विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। जिसमें 14 पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों का चयन हुआ।ग्रुप के डायरेक्टर जनरल डॉ.मनोज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ साथ उनके कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दे रहा है। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों की योग्यता, तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल एवं व्यावहारिक समझ का आकलन किया। पॉलीटेक्निक विभाग के प्रिंसिपल सोहनपाल सिंह ने संबंधित टीम एवं कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.