एटीएमएस कॉलेज में धूमधाम से मना फेयरवेल फेस्टा
हापुड़, अप्रैल 30 -- हापुड़। एटीएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट हापुड़ में बीफार्म, बीसीए एवं पॉलीटेक्निक के अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह फेयरवेल फेस्टा का धूमधाम से आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, सचिव रजत अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल डॉ.मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित करके किया। चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। डायरेक्टर जनरल डॉ.मनोज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में बुधवार को स्नातक और परास्नातक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.