एटीएचआर की आज होगी लॉचिंग
पलामू, अगस्त 31 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि उपायुक्त के पहल पर अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए समर कैंम कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसका लॉचिंग और कार्यशाला मंगलवार को दिन के 11 बजे से पंडित दीनदयाल नगर भवन में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पलामू जिले में 1365 अति गंभीर कुपोषित बच्चे चिंह्नत किए गए हैं। उन्होंने अति गंभीर कुपोषित बच्चों को शिशु शक्ति के तहत एटीएचआर दिया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का दो दिवसीय को इसके लिए प्रशिक्षण की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। अति गंभीर कुपोषित बच्चे पोषण ट्रैकर से चिंह्नत किए गए हैं। इसपर आने वाले खर्च का भुगतान डीएफएमटी मद से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.