एटा, मई 21 -- एटा-आगरा और एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन की क्षमता को दोगुना करते हुए इसे छह से सीधा 12 बोगियों का कर दिया है। मगर, रेलवे ने इस अच्छी पहल को शुरू करने से पहले स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई नहीं बढ़ाई है। इससे ट्रेन के कोच में चढ़ने उतरने वाले यात्रियों को समस्याएं हो रहीं है। एटा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म केवल छह बोगियों वाली छोटी पैसेंजर ट्रेन को खड़ा करने के लिए ही तैयार है। अब 12 बोगियों वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर रुकती है, उसकी आधी बोगियां प्लेटफार्म से बाहर निकली रहती हैं। प्लेटफार्म छोटा पड़ने के कारण ट्रेन का आधा हिस्सा स्टेशन परिसर से बाहर रेलवे ट्रैक की गिट्टियों और जमीन पर खड़ा होता है। इससे यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बोगियां बढ़ाने से अब ट्रेन में ...