एटा, जून 17 -- केंद्र सरकार के सफलता पूर्वक 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर जिला पंचायत के जनेश्वर मिश्र सभागार में विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं शामिल है। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में पिछले 12 सालों मे अत्यधिक विकास हुआ है। समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। एटा कल्याण सिंह की कर्म भूमि रही है और यहीं से राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने कहा कि हम अपने कामों के आधार पर वोट मांग रहे हैं। यह भी पढ़ें- विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त राशन योजना, जन धन योजना, उज्जवला योजना किसा...